देर रात्रि तक भक्ति संगीत पर झूमते रहे श्रद्धालु

ईस्ट कॉलोनी नयागांव टेढ़ी गली स्थित मानस कुंज मंदिर समीप सोमवार की रात्रि चैत्र नवरात्र पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया.

जमालपुर. ईस्ट कॉलोनी नयागांव टेढ़ी गली स्थित मानस कुंज मंदिर समीप सोमवार की रात्रि चैत्र नवरात्र पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता, वार्ड पार्षद अमर शक्ति, पूर्व पार्षद नीतू कुमारी, कांग्रेस नेता राजकुमार मंडल, समाजसेवी श्रीलाल वैद्य एवं नरेंद्र तांती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में भाईचारा और भक्ति का माहौल तैयार होता है. पूरा सनातन समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. जागरण के दौरान कलाकार मोनी उर्फ मनीष, शिवानी, लता, हिमांशु शेखर, निर्मल सक्सेना, पूजा, पिंकी की प्रस्तुति पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे. इस दौरान जय काली जय काली….. एवं मां शेरावालिए तेरा शेर आ गया…. अपने खून से नहलाने तेरा बेटा आ गया….. जैसी भक्ति गीत पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजाई की. इससे पहले आयोजन समिति द्वारा आमंत्रित कलाकारों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर दीपक कुमार गुप्ता, दीनानाथ साहू, शैलेंद्र कुमार, रवि कुमार, निरंजन कुमार साह, सतीश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >