देवी जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

चैती दुर्गा पूजा समिति योगी स्थान रामपुर के तत्वावधान में शुक्रवार की देर संध्या आरंभ हुए झांकी और देवी जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम में देर रात्रि तक भक्त श्रद्धालु जमे रहे.

जमालपुर. चैती दुर्गा पूजा समिति योगी स्थान रामपुर के तत्वावधान में शुक्रवार की देर संध्या आरंभ हुए झांकी और देवी जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम में देर रात्रि तक भक्त श्रद्धालु जमे रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक नचिकेता मंडल और जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथि द्वय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है. लोक परंपरा को बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम सराहनीय है. आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि योगी स्थान चैती दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में लगभग पांच दशक से पूजा समारोह के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की परंपरा रही है. स्थानीय कलाकारों द्वारा पहले यहां अष्टमी, नवमी और दशमी पूजा को अलग-अलग नाटकों का मंचन किया जाता था, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में दूर दराज के भी लोग पहुंचते थे. श्री रामनवमी के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सहरसा की झांकी पार्टी द्वारा प्रस्तुत की गयी झांकियां बनी रही. बीच-बीच में रिदम आर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाती रही. इस दौरान गायक निर्मल सक्सेना ने एक से बढ़ कर एक माता की भजन की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं की वाहवाही लूटी. भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दिव्या ने की. झांकी पार्टी द्वारा महिषासुर वध, गंगा अवतरण, मां काली द्वारा रक्तबीज का वध, श्रीराम दरबार और वीर हनुमान की कई झांकियां प्रस्तुत की गयी. इससे पहले माता की प्रतिमा और रामनवमी पूजा को लेकर विशेष पूजन की गयी. जिसमें पुरोहित की भूमिका जयप्रकाश पाठक ने निभाई. उनके साथ आचार्य विपिन सिंह रोशन और सन्नी कुमार शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव राजकुमार सिंह उर्फ राजा, उपसचिव सन्नी और शंभू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >