प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों ने ऑब्स्टेकल टेस्ट में अपनी शारीरिक दक्षता का किया प्रदर्शन

प्रशिक्षुओं का शारीरिक क्षमता, फुर्ती, साहस और मानसिक मजबूती को इस प्रशिक्षण के दौरान परखा गया.

मुंगेर पुलिस केंद्र मुंगेर में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं के लिए बीएमपी-9 जमालपुर मैदान में ऑब्स्टेकल टेस्ट आयोजित किया गया. जिसमें प्रशिक्षुओं ने अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे और उनके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में सभी प्रशिक्षुओं का परीक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षु सिपाहियों ने ऑब्सटेकल टेस्ट (बाधा प्रशिक्षण) में अपने शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया. प्रशिक्षुओं का शारीरिक क्षमता, फुर्ती, साहस और मानसिक मजबूती को इस प्रशिक्षण के दौरान परखा गया. प्रशिक्षुओं ने 10-15 बाधाएं तर की बाधा दिवारें, रस्सियां, मंकी बार, खाइयां पार करने का प्रदर्शन किया. इसके माध्यम से उनके सहनशक्ति और तालमेल को आंका गया. एसपी ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रशुक्षियों को कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार करता है. ताकि विपरित परिस्थितियों में हर कठिनाईयों को पार कर आम जनता के जान-माल की सुरक्षा कर सके. उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >