चचेरा देवर ने भाभी को मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर गांव में नल को लेकर रविवार की सुबह दो भाईयों के परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई. इसी दौरान चचेरे देवर गोविंदा ने अपने ही भाभी चांदनी को गोली मार दी.

गोली मारने वाला देवर फरार, मां-पिता व पत्नी गिरफ्तार

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर गांव में नल को लेकर रविवार की सुबह दो भाईयों के परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई. इसी दौरान चचेरे देवर गोविंदा ने अपने ही भाभी चांदनी को गोली मार दी. गोली उसके बायें बांह पर लगी. उसे गंभीर स्थित में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गोली मारने वाला युवक अब भी फरार चल रहा है.

बताया जाता है कि तौफिर गांव में हर घर नल का जल योजना के तहत नल लगा हुआ है. दो सहोदर भाई चुनचुन यादव और चौबे यादव के बीच नल के पानी को लेकर पिछले छह माह से विवाद चल रहा था. शनिवार की रात गांव में बारात आयी थी. इसी दौरान दोनों का परिवार आपस में भिड़ गया. जमकर लाठी-डंडा चला. रविवार की अहले सुबह दोनों परिवार फिर से आपस में भिड़ गये. पहले दोनों परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई. बात में यह विवाद खूनी रूप तब ले लिया. जब चौबे यादव का पुत्र गोविंदा कुमार ने अपने ही चचेरे भाई चिंटू यादव पर गोली फायर करने लगा. चिंटू जान बचा कर घर भागा, लेकिन घर के दरवाजे पर खड़ी चिंटू की पत्नी 28 वर्षीय चांदनी देवी के बायें कंधे में गोली जा लगी. गोली लगते ही वह वहीं पर गिर पड़ी. गोली उसके कंधे में ही फंसी रह गयी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

पति-पत्नी व बहू गिरफ्तार, पुलिस ने खोखा किया बरामद

गोलीबारी की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां से एक खोखा व एक कारतूस बरामद किया. गोली मारकर फरार हुए गोविंदा के घर पर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके घर से एक एयरगन भी बरामद हुआ. पुलिस का कहना है कि इसको दिखा कर वह गांव में दहशत फैलाता था. इस मामले में घायल चांदनी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें गोविंदा के अलावे उसके पिता, मां, पत्नी, भाई को नामजद किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार गोविंदा की पत्नी, मां, पिता को गिरफ्तार किया.

कहते हैं थानाध्यक्ष

मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में हुए गोलीबारी में गोली लगने से एक महिला घायल हुई है. इस मामले में दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. घटनास्थल से एक कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >