निगम के चालक की बेरहमी से पिटाई, हायर सेंटर रेफर

शहर के सितारिया पेट्रोल पंप चौक पर कुछ लोगों ने मंगलवार को नगर निगम के चालक विक्रम कुमार सहनी को घेर कर जमकर पिटाई कर दी.

पुरानी रंजिश में घटना को दिया अंजाम, पुलिस कर रही जांच मुंगेर. शहर के सितारिया पेट्रोल पंप चौक पर कुछ लोगों ने मंगलवार को नगर निगम के चालक विक्रम कुमार सहनी को घेर कर जमकर पिटाई कर दी. इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर कंकड़ घाट निवासी विक्रम कुमार सहनी नगर निगम में फॉगिंग वाहन चालक है. वह मंगलवार की सुबह किसी काम से सितारिया पेट्रोल पंप पर आया. जहां कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगा. जब विक्रम ने विरोध किया तो लोहे की रॉड और डंडा से बुरी तरह पिटाई कर दी. इसमें उसके सिर बुरी तरह से जख्मी हो गया, जबकि बाया हाथ भी जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका प्राथमिकी उपचार किया गया, लेकिन सिर की चोट के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल ने बताया कि मयूर चौक निवासी इंद्रदेव मंडल, नीरज कुमार व पुरानीगंज का पप्पू कुमार दो माह पूर्व भी रंगदारी नहीं देने पर मारपीट किया था. आज फिर रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >