खेत में बने झोपड़ी में बन रहा था मौत का सामान, कर्नल व अभिमन्यु गिरफ्तार

एसटीएफ व मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार की शाम शंकरपुर मिल्की बहियार में बने झोपड़ी पर छापेमारी कर मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया

एसटीएफ व मुफस्सिल थाना पुलिस ने शंकरपुर मिल्की बहियार में किया मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा मुंगेर. एसटीएफ व मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार की शाम शंकरपुर मिल्की बहियार में बने झोपड़ी पर छापेमारी कर मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया. पुलिस ने वहां से दो निर्मित देसी कट्टा सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया. साथी दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया. हालांकि एक भागने में सफल रहा. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बातया कि सूचना मिली थी कि शंकरपुर मिल्की बहियार में एक झौपड़ी है. जहां पर मिनीगन फैक्टरी का संचालन किया जा रहा है. एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे सहित एसटीएफ व थाना के जवान शामिल थे. बुधवार की देर शाम छापेमारी कर टीम ने मिनीगन फैक्टरी को उद्भेदन किया. पुलिस ने वहां से दो निर्मित देसी कट्टा. दो जिंदा कारतूस, एक बेस मशीन, अर्धनिर्मित बैरल, ड्रील मशीन सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये. जबकि पुलिस ने खदेड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जिसकी पहचान शंकरपुर मिल्की गांव निवासी अमित कुमार कर्नल के रूप में हुई. जबकि दो अन्य भाग निकला. लेकिन पूछताछ में अमित ने अपने अन्य फरार दो सहयोगी का नाम बताया. जिसमें से एक शंकरपुर मिल्की निवासी अर्जुन यादव के पुत्र अभिमन्यु कुमार यादव उर्फ मन्नु कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि तीसरे फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >