समृद्धि यात्रा पर कल मुंगेर आयेंगे सीएम, तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे अधिकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर 19 मार्च गुरुवार को मुंगेर आयेंगे. इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक मिशन मोड में जुटे हैं.

सुरक्षा, यातायात व स्वास्थ्य व्यवस्था पर हुई गहन चर्चा, अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

मुंगेर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर 19 मार्च गुरुवार को मुंगेर आयेंगे. इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक मिशन मोड में जुटे हैं. सीएम द्वारा इस यात्रा के दौरान जहां 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर डीएम अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर सुरक्षा, यातायात व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को जहां मजबूत करने में जुटे है, वहीं एक-एक अधिकारी व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप रखी है.

मुख्यमंत्री के करीब ढाई घंटे के कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के नवनिर्मित भवन, कष्टहरणी घाट, पशुपालन विभाग के भवन भ्रमण सहित हवाई अड्डा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे.

डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक

मंगलवार को समाहरणालय के संवाद कक्ष में डीएम निखिल धनराज ने अधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर एसपी सैयद इमरान मसूद, सीएस डॉ राजू, एसडीओ सदर कुमार अभिषेक, एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में है. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उनके कारकेड रूट में दंडाधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी, जबकि यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने तथा उसी के आधार पर यातायात व्यवस्था संचालित करने करने का निर्देश दिया गया है. किला परिसर में वाहनों के आवागमन व उसके पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने की बात कही. उन्होंने कहा कि पोलो मैदान में सीएम का चौपर उतरना है, वहां बने हैंगर के पास एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड के वाहनों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों दिया. उन्होंने कहा की गर्मी के मद्देनजर मुंगेर हवाई अड्डा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पेयजल के लिए पानी के टैंकर की भी पर्याप्त व्यवस्था रखेंगे, ताकि लोगों को पानी की कमी न हो. उन्होंने कारकेड रूट में ड्रॉप गेट तथा भीड़ नियंत्रण के लिए भी सभी पदाधिकारियों को एक्टिव रहने के निर्देश दिया.

————————————-

जमालपुर-मुंगेर रूट में वाहन का परिचालन रहेगा डायवर्ट

मुंगेर. सीएम आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने नया रूट चार्ट जारी किया है. ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर 19 मार्च को शहर के ट्रैफिक में कुछ बदलाव किये गये है. सफियाबाद मोड़ से कोर्णाक मोड़, कौड़ा मैदान, भगत सिंह चौक, एक नंबर ट्रैफिक, किला के पूर्वी गेट मार्ग का उपयोग जब तक सीएम मुंगेर में रहेंगे तब तक नहीं करें. उन्होंने बताया कि जमालपुर से मुंगेर के लिए जो रूट चार्ट बनाया गया है, उसके अनुसार जमालपुर, सफियासराय चौक, हेरूदियारा चौक, चुआबाग, लल्लूपोखर तीनबटिया सोझी घाट होकर मुंगेर पहुंचेगी. इनके लिए सोझी घाट व मुंगेर क्लब को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जबकि पुन: इसी रास्ते से जमालपुर के लिए वापस जायेंगे. जबकि खगड़िया से मुंगेर आने वाली वाहन कृष्णा सेतु पुल, गीताबाबू रोड, लालदरवाजा, बांक मोड़ से आईटीसी होते हुए गीता बाबृ रोड, लालदरवाजा से पुन: लालदरवाजा से कृष्णा सेतु पुल व बांक मोड़ की ओर वापस जायेंगे. इनके लिए लालदरवाजा टीओपी को अस्थाई पार्किंग बनाया गया. 5 स्थानों पर पर्किंग बनाया गया है. जमालपुर से मुंगेर की ओर आने व जाने वाली गाड़ी के लिए सोझी घाट व मुंगेर क्लब को पार्किग स्थल बनाया गया. जबकि खगड़िया से मुंगेर की आने वाली गाड़ी के लिए लालदरवाजा टीओपी को पार्किंग स्थल बनाया गया है. सरकारी वाहन व प्राइवेट वाहन का जेआरएस कॉलेज, लखीसराय व भागलपुर से सफियासराय एयरपोर्ट में आने वाहे व्यक्तियों के वाहन का पार्किंग स्थल बाजार समिति को बनाया गया. जिला स्कूुल, एसडीपीओ सदर कार्यालय व बस स्टैंड परिसर में पार्किंग स्थल बनाया गया. 19 मार्च की सुबह 9 बजे से लेकर अपराह्न 12 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >