वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल, पार्वती नगर लखनपुर में सोमवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

तारापुर. शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल, पार्वती नगर लखनपुर में सोमवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन विद्यालय की प्रबंध निदेशिका अमृता चौधरी ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंगारंग स्पर्धाओं में फ्रॉग रेस, म्यूज़िकल चेयर और बैलून रेस से हुई. जिसमें उनकी उमंग और ऊर्जा देखकर पूरा परिसर उत्साह से भर उठा. प्रतियोगिता में अशोक, आर्यभट्ट, चंद्रगुप्त और शेरशाह हाउस के बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया. जूनियर और सीनियर वर्ग में लॉन्ग जंप, हाई जंप, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केट बॉल, बैडमिंटन, दौड़ एवं कबड्डी प्रतियोगिता कराया गया. इंडोर खेलों में लूडो और कैरम भी हुई. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चलेगी और प्रतिदिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >