शिविर में 51 व्यक्तियों के आंखों में मिले मोतियाबिंद के लक्षण

. नगर के गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया

हवेली

खड़गपुर

. नगर के गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया. ओपीडी जांच में 225 व्यक्ति के आंखों की जांच की गयी. जिसमें 51 व्यक्तियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए. इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ डॉ पवन कुमार, समन्वयक दीप कुमार, प्रमोद कुमार, लाल बाबू कुमार, पप्पू कुमार, प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने देव पूजन कर किया. थर्मोलॉजिस्ट डॉ पवन कुमार ने कहा कि भौतिक युग में मानव के खान-पान एवं रहन-सहन के कारण आंखों की देखभाल सही से नहीं हो पाता है. जिसके कारण कम उम्र से ही नजदीक एवं दूर की दृष्टि में अवरोध होने लगता है और धीरे-धीरे आंखों में मोतियाबिंद जन्म ले लेता है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ मानव को भी प्लेन चश्मा आंखों की सुरक्षा तथा वायु प्रदूषण से बचने के लिए लगाना चाहिए. उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया कि 6 महीना में कम से कम एक बार नियमित आंखों की जांच कराना चाहिए. बताया गया कि शिविर में चिन्हित 51 व्यक्तियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल दलसिंहसराय में आगामी 22 मार्च को होगा. मौके पर सुनील कुमार साह, सूरज कुमार, कुंदन कुमार, विदेशी सिंह, धनेश्वर सिंह, झकसी देवी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >