छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट

छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट

जमालपुर

सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र की छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करना उसके परिजनों को महंगा पड़ा और दबंगों ने छात्रा के घर पर पहुंचकर परिजनों के साथ मारपीट की. जिसको लेकर छात्रा के परिजनों द्वारा ईस्ट कॉलोनी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नाबालिग नतनी के साथ बीएनपी 9 गेट निवासी पीयूष कुमार छेड़खानी करने लगा. साथ ही वह छात्रा के घर तक पहुंच गया और वहां भी उसने बदतमीजी की. आसपास के लोग द्वारा मामले को शांत कराया, परंतु इसके कुछ देर बाद ही पीयूष कुमार, रीमा कुमारी, पुतुल देवी और गुलशन कुमार सहित अन्य चार पांच अज्ञात लोगों छात्रा के घर पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज तथा मारपीट करने लगा. वहीं कार्यकारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के लिखित आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >