बहन की डोली उठने से पहले भाई की करेंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर नगर तेरासी टोला में बुधवार को एक हृदय विदारक घटना घटी. जिसने सिर्फ घर वालों को नहीं, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर दिया.

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर नगर तेरासी टोला में बुधवार को एक हृदय विदारक घटना घटी. जिसने सिर्फ घर वालों को नहीं, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर दिया. जिस घर से 20 अप्रैल को डोली उठने वाली थी, उसी घर से बुधवार को लड़की के भाई की अर्थी उठी. क्योंकि भाई की मौत करेंट लगने से हो गयी थी.

बताया जाता है कि बहादुर नगर तेरासी टोला निवासी वकील चौधरी की बेटी की शादी 20 अप्रैल को थी. घर में शादी की तैयारी चल रही थी. बुधवार को उनका 14 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार अपने घर के पास ही एक पेड़ के नीचे खड़ा था, जबकि उस पेड़ के ऊपर से 11 हजार हाइटेंशन लाइन गयी हुई है. किसी तरह हाइटेंशन तार का संपर्क पेड़ से हुआ और अचानक पेड़ में करेंट प्रवाहित हो गया. अजीत उसी पेड़ से ही सटा रह गया. इससे उसकी दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

शादी के घर में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

वकील चौधरी को छह पुत्र व पुत्री है. मृतक अजीत पांचवें नंबर पर था. पिता मजदूरी कर किसी तरह घर चला रहे थे. घर में बड़ी बहन की शादी को लेकर खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया. जिस आंगन में शादी गीत और शहनाई गुंजती, 20 अप्रैल को बारात आने वाला था. वहां अब रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातम पसरा हुआ है. सभी ग्रामीणों की आंखें नम है और सभी बिजली विभाग को कोस रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >