बीआरएम कॉलेज की छात्राओं को साइबर फ्रॉड से कराया गया रू-ब-रू

डीएसपी ने बताया कि लगातार साइबर थाना की टीम कॉलेज, स्कूल में जाकर लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

मुंगेर बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर बुधवार को साइबर थाना मुंगेर की ओर से बीआरएम महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. साइबर डीएसपी राकेश रंजन एवं उनकी टीम ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड से रू-ब-रू कराया और उससे बचाव की जानकारी दी. साइबर थाना के एक्सपर्ट ने छात्राओं को फिशिंग स्कैम, ओटीपी फ्रॉड, हनीट्रैप, बिजली बिल फ्रॉड, केवाईसी अपडेट स्कैम और वर्क फ्रॉम होम जैसे आधुनिक खतरों के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में सोशल मीडिया सुरक्षा (टू-स्टेप वेरिफिकेशन व प्राइवेसी सेटिंग्स) और महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए विशेष रूप से सलाह दी गई कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें और साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. डीएसपी ने बताया कि लगातार साइबर थाना की टीम कॉलेज, स्कूल में जाकर लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया जा रहा है. क्योंकि अधिकांश छात्र-छात्रा पढ़ाई के लिए मोबाइल का उपयोग करते है. जिसके लिए उनको कई एप को डाउनलोड करना पड़ता है. अगर छात्र-छात्रा जागरूक रहेंगे तो खुद ही नहीं बल्कि दूसरों को भी साइबर फ्रॉड से बचा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >