5 घंटे लेट चल रही ब्रह्मपुत्र मेल से यात्री परेशान, कनेक्टिंग ट्रेनें छूटने का बढ़ा संकट

Munger News : कामाख्या से दिल्ली जाने वाली 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल पिछले कई दिनों से लगातार 4 से 5 घंटे की देरी से चल रही है. रविवार को भी ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे लेट रही, जिससे जमालपुर समेत भागलपुर-किऊल रेलखंड के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट : कामाख्या से दिल्ली जाने वाली 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल की लगातार लेटलतीफी अब रेल यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर, जमालपुर और किऊल रेलखंड के हजारों यात्री इस ट्रेन पर निर्भर रहते हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से ट्रेन लगातार 4 से 5 घंटे विलंब से चल रही है.

जमालपुर पहुंचने का समय फिर बिगड़ा

ब्रह्मपुत्र मेल का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है, लेकिन रविवार को भी ट्रेन काफी देर से चल रही थी. जानकारी के अनुसार, दोपहर 1:06 बजे तक ट्रेन घोघा स्टेशन ही पहुंच पाई थी. जमालपुर स्टेशन के पूछताछ काउंटर से यात्रियों को बताया गया कि ट्रेन लगभग पांच घंटे लेट चल रही है.

कनेक्टिंग ट्रेनों के छूटने का संकट

ट्रेन की देरी के कारण यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी कनेक्टिंग ट्रेनों को लेकर हो रही है. कई यात्री जमालपुर या किऊल से पटना और दिल्ली रूट की अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ते हैं, लेकिन ब्रह्मपुत्र मेल की लेटलतीफी के कारण उनकी दूसरी ट्रेनें छूट जा रही हैं. इससे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है.

रेलखंड की महत्वपूर्ण ट्रेनों में शामिल है ब्रह्मपुत्र मेल

भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड के लिए ब्रह्मपुत्र मेल बेहद महत्वपूर्ण ट्रेन मानी जाती है. असम और पूर्वोत्तर राज्यों से दिल्ली जाने वाले बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं. लगातार देरी से चलने के कारण यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

रेल यात्रियों ने की सुधार की मांग

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेन की समयपालन व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है. उनका कहना है कि रोजाना कई घंटे की देरी से यात्रियों का समय और यात्रा दोनों प्रभावित हो रहे हैं. खासकर नौकरीपेशा और लंबी दूरी के यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >