बॉक्स नाला जलनिकासी में बाधक, शहर की सड़कों पर जलजमाव
शुक्रवार रात से हो रही बारिश ने सड़कें तालाब में बदल दी
स्थानीय लोगों ने जलनिकासी के लिए उचित प्रबंधन की मांग की
मुंगेर. शहर में बड़े पैमाने पर बने बॉक्स नालों के कारण जलनिकासी प्रभावित हो रही है, जिससे शुक्रवार रात से हो रही बारिश के बाद कई इलाकों की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. शहर के नयागांव की सड़क पर जलजमाव इतना बढ़ गया कि तालाब जैसा दृश्य बन गया, जबकि महद्दीपुर सहित अन्य इलाकों में भी सड़कें पानी में डूबी नजर आईं. इसके चलते पैदल राहगीरों, मोटर साइकिल, साइकिल और ई-रिक्शा चालक विशेष रूप से परेशान हुए, कई ई-रिक्शा तो दुर्घटना का शिकार भी हुए. स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में बन रहे बड़े पैमाने के बॉक्स नाले सड़क से ऊंचे हैं, जिसके कारण बारिश का पानी नालों में नहीं जा पा रहा व सड़कों पर ही जमा हो रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मौसमी बारिश के दौरान इन नालों से जलनिकासी का उचित प्रबंधन नहीं किया गया, तो पूरा शहर जलजमाव की समस्या झेलने को मजबूर होगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.