घर के सामने खड़ी बाइक चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास का मामला

सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोर का दिख रहा चेहरा, चार दिन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मुंगेर. बिहार गृहरक्षा वाहिनी संघ मुंगेर के अध्यक्ष दिवाकर यादव के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित घर के सामने खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गयी. हालांकि चोर की पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. चोर का चेहरा भी स्पष्ट दिख रहा है, लेकिन घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी वासुदेवपुर थाना पुलिस न तो मोटर साइकिल बरामद कर सकी है और न ही चोर का शिनाख्त कर पायी है.

बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी मुहली निवासी दिवाकर वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पंचमुखी मंदिर के समीप घर बना कर रह रहे हैं. वह होमगार्ड का जवान है और संघ का अध्यक्ष भी है. छह अप्रैल को उसके घर सामने गली से दिनदहाड़े चोरों ने बाइक की चोरी कर ली. इसे लेकर उनके पुत्र आकाश राज ने वासुदेवपुर थाने में लिखित शिकायत की है. इधर चोर की पूरी करतूत घर में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. वीडियो फुटेज के माध्यम से चोर की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. शीघ्र ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >