सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, रेफर

हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के शामपुर बाजार के समीप सड़क दुर्घटना

हवेली खड़गपुर. हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के शामपुर बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे शामपुर थाना पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया. इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ इकबाल समसी ने बताया कि घायल युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे मुंगेर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार मझगांय गांव निवासी छोटू कुमार की बाइक को कोई अज्ञात वाहन चालक पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया. इससे वह बाइक से गिरकर कर घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >