बिहार गृह रक्षा वाहिनी लिपिक भर्ती परीक्षा आज, 16 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जिला प्रशासन ने उड़नदस्ता दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की है, जो विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर कदाचार पर नजर रखेंगे. परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष भी सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक सक्रिय रहेगा.
कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन की व्यापक तैयारी, सुबह 9:30 बजे बंद हो जाएगा प्रवेश द्वारमुंगेर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में आम अभ्यर्थियों के आशुलिपिक (लिपिक) पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा बुधवार को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. परीक्षा के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाये गये है, जहां कुल 6432 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसे लेकर संग्राहालय सभा कक्ष में पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की बैठक की गई.
छह जोन में बांटे गए परीक्षा केंद्र
परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों को छह जोन में विभाजित किया गया है. प्रत्येक जोन में जोनल दंडाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक तैनात रहेंगे, जो परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लेंगे. जिला प्रशासन ने उड़नदस्ता दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की है, जो विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर कदाचार पर नजर रखेंगे. परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष भी सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक सक्रिय रहेगा.
मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध
परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, डिजिटल डायरी, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़ा जाता है तो उसे परीक्षा से वंचित कर दिया जायेगा. महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जायेगी. इसके लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर का भी उपयोग किया जायेगा.
सुबह 8:30 बजे से रिपोर्टिंग, 9:30 बजे बंद होगा प्रवेश
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व यानी सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जायेगा. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा. बिना प्रवेश पत्र अथवा पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा.
किस परीक्षा केंद्र पर कितने परीक्षार्थी होंगे शामिल
—————————————————————–
परीक्षा केंद्र का नाम परीक्षार्थियों की संख्या
एनसी घोष जमालपुर 600जिला स्कूल मुंगेर 576प्लस टू उ.वि. नौवागढ़ी 552 मॉडल स्कूल मुंगेर 528 बैद्यनाथ बालिका उ.वि. मुंगेर 456आरएस इंवनिंग इंटर कॉलेज रायसर मुंगेर 408सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर जमालपुर 408 आरबी उ.वि. जमालपुर 408 विद्या ज्योति पब्लिक स्कूल जमालपुर 360 टाउन उ.वि. मुंगेर 336 उपेंद्र ट्रैनिंग एकेडमी मुंगेर 336 प्लस टू उ.वि. सीताकुंड मुंगेर 312बाल्मिकी राजनीति बालिका विद्यालय माधोमपुर मुंगेर 288 नंदकुमार उ.वि. वासुदेवपुर मुंगेर 288 चंद्रशेखर सिंह बालिका उ.वि. वासुदेवपुर मुंगेर 288प्लस टू उच्च् विद्यालय मकससपुर मुंगेर 288
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.