विधिज्ञ संघ चुनाव : शशि शेखर प्रसाद सिंह अध्यक्ष व त्रिपुरारी वर्मा बने महासचिव

जिला विधिज्ञ संघ चुनाव का मतगणना व्यवहार न्यायालय में बने मतगणना कक्ष में रविवार को संपन्न हुई.

मुंगेर. जिला विधिज्ञ संघ चुनाव का मतगणना व्यवहार न्यायालय में बने मतगणना कक्ष में रविवार को संपन्न हुई. जिसमें एक ओर जहां निवर्तमान अध्यक्ष शशि शेखर प्रसाद सिंह ने दूसरी बार अध्यक्ष पद से जीत सुनिश्चित की. वहीं पहली बार त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा महासचिव पद पर निर्वाचित हुए. जिला विधिज्ञ संघ के 29 पद के चुनाव में कुल 89 उम्मीदवार मैदान में थे. शनिवार की देर रात से चुनाव में पड़े वोटों की गिनती शुरू हुई, जो रविवार को दोपहर बाद संपन्न हुई. अध्यक्ष पद पर शशि शेखर प्रसाद सिंह 350 वोट लाकर दूसरी बार विजयी रहे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भागवत महतो को 25 वोट से पराजित किया. उन्हें 325 वोट मिले, जबकि महासचिव पद पर त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा 338 वोट लाकर विजयी रहे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रानी कुमारी को 40 मतों के अंतर से पराजित किया. रानी कुमारी को कुल 298 वोट मिले. कोषाध्यक्ष पद पर रामसेवक मंडल 491 वोट लाकर विजयी हुए. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार भूषण को 367 वोट प्राप्त हुआ. उपाध्यक्ष के तीन पद पर अमित कुमार सिन्हा, निशिकांत यादव और गौरी कुमारी निर्वाचित हुई, जबकि ऑडिटर के दो पद पर दिनेश कुमार और अंजनी कुमार सिंहा विजयी रहे. वहीं संयुक्त सचिव के तीन पद पर नीता कुमारी, अंजनी कुमार और हिमांशू शर्मा निर्वाचित हुए. नीता कुमारी दुबारा संयुक्त सचिव निर्वाचित हुई, जबकि सहायक सचिव के तीन पद पर नवीन कुमार सिंह, मृदुला कश्यप, मनीषा सिंह निर्वाचित घोषित किये गये. वरीय कार्यकारिणी के पांच पद पर अनिल कुमार यादव, अनिल कुमार सिंहा, जितेन्द्र कुमार पटेल, पुष्पा गुप्ता और रेखा कुमारी निर्वाचित हुई. निर्वाची पदाधिकारी कृष्णनंदन सिंह व सहायक निर्वाची पदाधिकारी निर्मल कुमार, अनुप कुमार और अब्दुल बारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव सहित सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >