विधिज्ञ संघ चुनाव : 1273 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, देर शाम शुरू हुई वोटों की गिनती

मुंगेर विधिज्ञ संघ के वर्ष 2026-28 का चुनाव शनिवार को विधिज्ञ संघ परिसर में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया.

विधिज्ञ संघ के 29 पद के लिए मैदान में 89 उम्मीदवार

मुंगेर. मुंगेर विधिज्ञ संघ के वर्ष 2026-28 का चुनाव शनिवार को विधिज्ञ संघ परिसर में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. अध्यक्ष सहित 29 पद के लिए कुल 89 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. जिसके लिए कुल 1273 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वोटों की गिनती देर शाम से प्रारंभ हुई है.

मुख्य चुनाव पदाधिकारी कृष्णनंदन सिंह एवं दो अन्य सहायक चुनाव पदाधिकारी की देखरेख में मतदान कराया गया. बैलेट से वोटिंग करने में अधिवक्ता मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर हेल्प डेस्क बनाया गया था. सुबह 10.30 से शाम पांच बजे तक चले मतदान हुआ. पंजीकृत 1571 अधिवक्ता मतदाताओं में से कुल 1273 अधिवक्ताओं ने बैलेट पेपर से मतदान किया. चुनाव में अध्यक्ष के एक पद के लिए सात प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के एक पद के लिए 11 प्रत्याशी, महासचिव के एक पद के लिए सात प्रत्याशी की किस्मत मतपेटी में कैद हो गयी. इसके अलावा संयुक्त सचिव पद के लिए 11, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए पांच, कार्यकारिणी सदस्य के सात पद के लिए 16 और वरिष्ठ सदस्य के पांच पद के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में है. शनिवार शाम पांच बजे मतदान समाप्ति के बाद मतगणना देर शाम सात बजे प्रारंभ हुई, जो देर रात तक चलेगी. मतगणना समाप्ति के पश्चात निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य निर्वाचित उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >