आंगनबाड़ी में पहले बच्चों को पोशाक पहना फोटो खींची, फिर खुलवाया

आंगनबाड़ी में पहले बच्चों को पोशाक पहना फोटो खींची, फिर खुलवाया

मुंगेर टेटियाबंबर प्रखंड के आजाद टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को पोषाक वितरण में धांधली का अरोप लगाते हुए अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया. अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को पहले पोशाक पहनाकर उनकी फोटो खींची गई, लेकिन बाद में कपड़ा वापस ले लिया गया. नाराज़ अभिभावक सोनू बिं और उनकी पत्नी रूबी देवी सहित दर्जनों ग्रामीण ने इसके खिलाफ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच कर हंगामा किया. अभिभावकों और ग्रामीणों ने इसे बच्चों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बताते हुए संबंधित सेविका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. अभिभावकों ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आरोप है कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही तरीके से बच्चों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है. टेटियांबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अभिभावकों से आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >