स्नातक के नये सत्र 2025-29 सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 1 हजार रूपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा.

– 10 जून तक नामांकन के लिए आवेदन का समय मुंगेर- मुंगेर विश्वविद्यालय ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र 2025-29 सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. जिसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को 10 जून तक आवेदन का समय दिया है. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए आवेदन को लेकर शुक्रवार शाम से ही पोर्टल खोला गया है. जिसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिए 10 जून तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 1 हजार रूपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. वहीं आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसके अनुसार नामांकन लिया जायेगा. बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किये जाने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस के नये सत्र में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >