सालान उर्स मेला : पीर हसन शाह लोहानी के मजार पर अकीदतमंदों ने की चादरपोशी

सदर प्रखंड के पीर पहाड़ स्थित पीर हसन शाह लोहानी के मजार पर शुक्रवार को 461वां सालाना उर्स मेला का आयोजन किया गया

पीर पहाड़ पर लगे उर्स मेला का बच्चे, बुढे और जवान ने उठाये लुत्फ मुंगेर. सदर प्रखंड के पीर पहाड़ स्थित पीर हसन शाह लोहानी के मजार पर शुक्रवार को 461वां सालाना उर्स मेला का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के मुस्लिम और हिंदू समुदाय के लोगों ने भाग लिया और मजार पर चादरपोशी कर अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी. हर साल की तरह इस वर्ष भी पीर पहाड़ पर सालाना उर्स मेला का आयोजन किया गया. पहाड़ के नीचे और पहाड़ की चोटी पर सैकड़ों की संख्या में लजीज व्यंजनों की दुकान लगी थी. जबकि मजार पर चढ़ाने के लिए सामग्री की दुकानें लगायी गयी थी. बड़ी संख्या में उर्स मेला में लोग पहुंचे. मजार पर जहां अकीदतमंदों ने चादरपोशी की. वहीं पर फूल, अगरबत्ती, और प्रसाद के रूप में इलायची दाना, लड्डू व मिठाइयां चढ़ा कर अपने और अपने परिवार की खुशहाली की दुआ मांगी. मजार के खिदमतगार मो शमशाद आलम ने बताया कि उर्स की शुरुआत सुबह कुरआनखानी से हुई. इसके बाद शाम के समय अकीदतमंदों ने पीर हसन शाह लोहानी की मजार पर चादरपोशी की. मुफस्सिल क्षेत्र के साथ ही दूर-दूर से लोग पहुंचे थे. लजीज व्यंजनों के कई दुकानें लगाई गई थी. जहां पर हलवा, सोहन पापड़ी, मुगलई पराठा एवं फास्ट फूड का लोगों ने स्वाद चखा. बच्चों ने जमक आइसक्रीम का आनंद लिया. देर शाम तक लोग पीर पहाड़ पर जमे रहे. इधर मेला को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे, इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान देर शाम तक पहाड़ पर जमे रहे. मेला समापन के उपरांत वहां से पुलिस हटी. मौके पर विकास कुमार, फिरोज आलम, मुन्ना. मो. गुलाब, डब्लू सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >