पीएम आवास योजना : 71 हजार लोगों ने किया आवेदन, एआई जांच में 33 हजार मामले को बताया विवादित

बीडीओ स्तर से उन विवादित मामलों का दुबारा स्थलीय जांच करायी गयी.

2016 से अब तक 45 हजार लोगों को मिल चुका है आवास योजना का लाभ

मुंगेर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 सभी के लिए आवास के विज़न को प्राप्त करने के लिए एक नई प्रतिबद्धता को दर्शाती है. अपना आवास से वंचितों को योजना का लाभ दिलाने को लेकर सघन सर्वे कार्य जिले में चलाया गया. इस दौरान 71 हजारा 301 लोगों ने आवेदन आवास के लिए आवेदन किया. लेकिन एआई ने अपने सर्वे में 33 हजार 943 को विवादित मामला करार दे दिया है. हालांकि जिला स्तर पर पुन: सर्वे में अधिकांश को क्लीन चीट देते हुए पोर्टल पर अपडेट कर दिया.

जिले में 71,301 लाभुकों ने किया आवेदन, एआई ने डाला खलल

बताया गया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के सर्वें के दौरान जिले के 71 हजार 301 लोगों ने आवास का लाभ लेने के लिए आवेदन किया. जिसके बाद एआई के माध्यम से आवेदकों के वस्तु स्थिति की जांच करायी गयी. एआई ने अपने जांच रिपोर्ट में 33 हजार 943 को विवादित मामला बता कर खलल डाल दिया. जिसके बाद बीडीओ स्तर से उन विवादित मामलों का दुबारा स्थलीय जांच करायी गयी. जिसमें पाया गया कि 26 हजार 104 का जांच कर दुबारा मंत्वय के साथ मुख्यालय को भेज दिया. जबकि 7 हजार 839 लाभुकों को क्लीन चिट दे दिया गया. बताया गया कि एआई ने जो सर्वे किया था उसने दीवार का प्रकार सहित अन्य प्रकार को दर्शाते हुए रिपोर्ट जारी कर दिया कि 33 हजार 943 आवेदक इसका लाभ लेने की स्थिति में नहीं है. लेकिन जब दुबारा जांच कराया गया तो पाया कि दीवार पक्का है, लेकिन छत फूस अथवा खपरैल है. अब दुबारा सर्वे करा कर वेरिफाई करवाते हुए पोर्टल पर जीयो टेगिंग करते हुए अपलोड कर दिया गया है. हालांकि अभी पोर्टल खुला नहीं है, जिससे यह पता चल सके कि कितना आवेदन स्वीकृत किये गये है. इसके बाद ग्राम सभा में सूची को रखा जायेगा.

10 वर्ष में 45 हजार परिवार को मिल चुका है आवास योजना का लाभ

बताया जाता है कि वर्ष 2016 के पहले इंदिरा आवास योजना संचालित होती थी. उस योजना से कितने परिवार लाभान्वित हुए इसका लेखा-जोखा नहीं है. लेकिन वर्ष 2026 से लेकर अब तक यानी मार्च 2026 तक 45 हजार लोगों को आवास योजना का लाभ मिल चुका है. रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10 हजार 217 परिवार को आवास योजना का लाभ दिया गया है.

कहते हैं डीडीसी

उप विकास आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 से लेकर अब तक 45 हजार परिवार को योजना का लाभ दिया जा चुका है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के तहत 71 हजार 301 लाभुकों का सर्वें उपरांत आवेदन प्राप्त किया गया. लेकिन एआई जांच में 33 हजार 943 को विवादित मामला बताया. हालांकि दुबारा स्थलीय जांच कर आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है.

————————————————–

बॉक्स

————————————————–

एआई ने किस प्रखंड में कितने मामलों को बताया विवादित

प्रखंड का नाम स्वीकृत मामले एआई रिपोर्ट में विवादित मामले कुल

असरगंज 996 2622 3618

बरियारपुर 3760 4707 8467

धरहरा 5711 4314 10025

जमालपुर 2749 2116 4865

खड़गपुर 11489 7551 19040

मुंगेर सदर 5534 4272 9806

संग्रामपुर 2176 2298 4474

तारापुर 2776 3247 6023

टेटियाबंबर 2167 2816 4983

——————————————

बॉक्स

—————————————–

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10217 परिवार को मिला लाभ

प्रखंड का नाम क्या था लक्ष्य लाभुक की संख्या

असरगंज 788 708

बरियारपुर 1163 1153

धरहरा 1572 1524

जमालपुर 2336 2170

खड़गपुर 1380 1303

मुंगेर सदर 1254 1150

संग्रामपुर 406 389

तारापुर 1128 1037

टेटियाबंबर 835 783

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >