तीन दिनों के बाद गोताखोरों ने गंगा से ढूंढ निकाला युवक का शव

धरहरा प्रखंड के दुर्गापुर निवासी राजेश सिंह के पुत्र जय कुमार का शव तीन दिन बाद मंगलवार को गोताखोरों की टीम ने गंगा से ढूंढ कर बाहर निकाला.

मुंगेर. धरहरा प्रखंड के दुर्गापुर निवासी राजेश सिंह के पुत्र जय कुमार का शव तीन दिन बाद मंगलवार को गोताखोरों की टीम ने गंगा से ढूंढ कर बाहर निकाला. शव निकलते ही मृतक के परिजन शव से लिपट कर दहाड़ मार कर रोने लगे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मुंगेर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि 22 फरवरी को जय कुमार दियारा में खेती-बाड़ी देख रहे अपने दादा को खाना देने के लिए घर से निकला. जिसका चप्पल, गमछा व अन्य समान दुर्गापुर घाट के समीप नाव पर मिला. मछुआरों ने उसे नाव से गंगा में गिरते हुए देखा था, जिसके बाद गंगा से शव खोजने की कार्रवाई शुरू की गयी. स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, मछुआरों, एसडीआरएफ टीम तथा आपदा मित्र लगातार शव को गंगा से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे. हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार और अंचल अधिकारी वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में मंगलवार की सुबह पुन: शव की खोज शुरू हुई. लगभग अपराह्न एक बजे शव गंगा से बाहर निकाला गया. युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >