क्रू-लॉबी व अमृत स्टेशन योजना कार्यों का जायजा लेने पहुंचे एडीआरएम

मालदा रेल मंडल के एडीआरएम शिवकुमार प्रसाद शनिवार को जमालपुर पहुंचे

जमालपुर. मालदा रेल मंडल के एडीआरएम शिवकुमार प्रसाद शनिवार को जमालपुर पहुंचे. उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना एवं लोको पायलट के क्रू-लॉबी का जायजा लिया. जहां उनके साथ सीनियर डिवीजनल सेफ्टी ऑफिसर बीबीपी कुशवाहा थे. एडीआरएम अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल से जमालपुर पहुंचे. इसके बाद वे मुंगेर चले गये, जहां से लौट के बाद उन्होंने जमालपुर में चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यों का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने क्रू-लॉबी का भी जायजा लिया. उन्होंने बताया कि जमालपुर में अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है. कमर्शियल बिल्डिंग तैयार हो चुका है. इसके अतिरिक्त क्रू-लॉबी और रनिंग रूम का उनके स्तर से समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहा है. रेल का महत्वपूर्ण अंग लोको पायलट होता है. जिनके रहने, खाने और उनकी बुकिंग की देखभाल की जाती है. उन्होंने बताया कि रविवार को जमालपुर में दो मेगा ब्लॉक है. उन्होंने बताया कि छोटी पुल के स्थान पर 12 मीटर चौड़ी फुट ओवर ब्रिज बनाया जायेगा, जिसकी कनेक्टिविटी ईस्ट कॉलोनी से भी दी जायेगी. मौके पर एरिया मैनेजर प्रवीण कुमार, स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >