युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

मेडिकल जांच के बाद पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराने की हो रही प्रक्रिया

पीड़ित नाबालिग के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज

मुंगेर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की ने टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़ित नाबालिग के आवेदन पर महिला थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला थाना पुलिस सदर अस्पताल में नाबालिग का मेडिकल चेकअप कराने के बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने ले गयी.

बताया जाता है कि बरियारपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने महिला थाना में आवेदन दिया. इसमें उसने कहा है कि टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के चंपाचक निवासी युवक शादी का झांसा देकर पिछले तीन माह से उसका यौन शोषण कर रहा था. जब उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि नाबालिग के आवेदन पर थाने में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गुरुवार को पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है. पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >