16 व 17 अप्रैल को होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

आरडी एंड डीजे कॉलेज संस्कृत विभाग द्वारा 16 और 17 अप्रैल को संस्कृत वाङ्मय में परिवार-प्रबन्धन विषय पर हाइब्रिड मोड में समायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जायेगा

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज संस्कृत विभाग द्वारा 16 और 17 अप्रैल को संस्कृत वाङ्मय में परिवार-प्रबन्धन विषय पर हाइब्रिड मोड में समायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जायेगा. इसमें पंजीकरण की तिथि 5 अप्रैल तक बढ़ायी गयी है. संगोष्ठी के संयोजक डॉ विश्वजीत विद्यालंकार एवं सह संयोजक डॉ कृपाशंकर पाण्डेय ने बताया कि इस संगोष्ठी में प्राप्त सभी शोधपत्रों को विभाग द्वारा संपादित पुस्तक के रूप में निःशुल्क प्रकाशित किया जायेगा. इसके लिये प्रतिभागियों को एक गूगलफार्म द्वारा पंजीकरण करना होगा. उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी में देश भर से राष्ट्रीय स्तर के कई विद्वान अपना व्याख्यान देंगे.

——————–

डीजे कॉलेज कल मनायेगा अपना स्थापना दिवस

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज द्वारा अपना 128 वां स्थापना दिवस 3 अप्रैल को मनायेगा. स्थापना दिवस कार्यक्रम कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा. इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्मान समारोह व अन्य गतिविधियां आयोजित की जायेगी. इसके लिये कॉलेज प्रबंधन द्वारा तैयारी की जा रही है.

——————-

कल एमयू व कॉलेजों में रहेगा अवकाश

मुंगेर. एमयू के कार्यालय व सभी कॉलेज शुक्रवार 3 अप्रैल को बंद रहेंगे. बता दें कि 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. हालांकि, इसके बाद 4 अप्रैल शनिवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे, लेकिन इसके बाद 5 अप्रैल रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा. जिसके बाद 6 अप्रैल सोमवार से विश्वविद्यालय के कार्यालय और सभी कॉलेज सुचारू रूप से संचालित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >