ऑटो से शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया.

असरगंज . असरगंज थाना पुलिस ने असरगंज-शाहकुंड मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से विदेशी शराब की तस्करी कर रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि बाथ थाना क्षेत्र के सूचित प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया. जो ऑटो से विदेशी शराब की तस्करी कर रहा था. उसके ऑटो से एक बरामद किया गया. जिसमें आरएस ब्रांड की 750 एमएल के कुल 11 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया. ——————————————————— रामधुन यज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा असरगंज . बसंत पंचमी के अवसर पर प्रखंड के चोरगांव एवं सादपुर गांव में रामधुन संकीर्तन के आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में शामिल महिला एवं कुमारी कन्याओं ने सुल्तानगंज स्थित उत्तर वाहिनी गंगा तट से पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए सादपुर गांव के काली मंदिर प्रांगण पहुंची. शोभायात्रा में बज रहे भक्ति गीतों और श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ पूरे मार्ग भक्तिमय बना रहा. सिर पर कलश धारण किए महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुई. वहीं काली मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना के साथ राम धुन संकीर्तन का आयोजन किया गया. मौके पर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और सौहार्द का परिचय दिया. ————————————————————– युवती से छेड़खानी के मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज असरगंज : असरगंज थाना क्षेत्र के लगमा गांव में एक 21 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता ने असरगंज थाना में आवेदन देकर गांव के दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संंबंध में थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि लगमा गांव के कृष्ण देव पासवान के पुत्र जीवन कुमार एवं तारापुर थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर निवासी संतोष कुमार ने छेड़खानी किया. पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >