पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, नगदी व जेवर भी साथ ले गई

खोजबीन के दौरान पता चला कि वह पूर्णिया जिले के प्रभात कॉलोनी निवासी सकलदीप पासवान के पुत्र शुभम पासवान के घर रह रही है.

हवेली खड़गपुर प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि एक पत्नी ने अपने पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई. वह अपने साथ नगदी व जेवर भी लेकर चली गई. मामला खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबांद गांव की है. इस मामले में पीड़ित पति रमनकाबाद गांव निवासी ओमप्रकाश साह के पुत्र राजीव कुमार ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है. बताया जाता है कि शादी के मात्र दो साल बाद ही एक महिला अपने प्रेमी संग घर से फरार हो गई. जाने से पहले उसने पति से मायके जाने की बात कही और प्रेमी संग फरार हो गई. वहीं घर के अलमीरा में रखे 20 लाख के जेवर और 2 लाख 40 हजार रुपये नगद भी साथ ले गई. दर्ज प्राथमिकी में राजीव कुमार ने बताया कि मेरी शादी 2023 में कटिहार जिले के फूलका थाना अंतर्गत डूम्बर गांव निवासी अनिल चौधरी की पुत्री दीक्षा जायसवाल के साथ हुई थी. मेरी पत्नी सुबह मायके जाने की बात कह कर घर से निकली. लेकिन देर रात तक मायके नहीं पहुंची. मैंने सभी जगह उसका पता लगाया. लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला. खोजबीन के दौरान पता चला कि वह पूर्णिया जिले के प्रभात कॉलोनी निवासी सकलदीप पासवान के पुत्र शुभम पासवान के घर रह रही है. मेरी पत्नी बेडरूम में रखे अलमीरा से नगद व जेवरात लेकर फरार हो गई. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित राजीव कुमार के आवेदन पर पूर्णिया जिले के प्रभात कॉलोनी निवासी शुभम पासवान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >