शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग

20 लाख की संपत्ति जली

जमालपुर. जमालपुर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी पट्टी मातृ सदन रोड स्थित आयुष ड्रेसेज कपड़े की एक दुकान में गुरुवार के सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इसमें लगभग 20 लाख की संपत्ति जल गयी. हालांकि सूचना पर पहुंचे अग्निशमन के वाहनों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पीड़ित दुकानदार उत्तम कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों की तरह बुधवार की रात वे दुकान बंद कर घर चले गये. गुरुवार की सुबह 3:30 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि उनके दुकान में आग लग गयी है. इसके बाद वे दुकान पर पहुंचे. जहां आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी. इसमें सभी रेडिमेड कपड़ा व फर्नीचर जल रहा था. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस के साथ अग्निशमन वाहन पहुंचा, लेकिन इस दौरान दुकान में रखा सभी सामान जल चुका था. उन्होंने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी थी. इसमें लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति जल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >