संपूर्णता अभियान 2.0 विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान : जिलाधिकारी

विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित निगरानी एवं जनभागीदारी पर विशेष ध्यान दिया है.

मुंगेर नीति आयोग द्वारा संचालित अकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रेक्षागृह में अभियान 2.0 सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें चयनित विकास संकेतकों में शतप्रतिशत संतृप्ति की दिशा में किये गये कार्यो की समीक्षा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया. जिलाधिकारी निखिल धनराज ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया. मौके पर एडीएम मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान है. नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का 28 फरवरी से शुभारंभ किया जायेगा. जिसका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, कृषि, सामाजिक विकास, महिला-बाल विकास एवं पशु टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण संकेतकों को पूर्ण संतृप्त कर योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर आमजन के जीवन स्तर में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाना है. उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित निगरानी एवं जनभागीदारी पर विशेष ध्यान दिया है. डीडीसी ने कहा कि यह अभियान अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए डाटा आधारित कार्य प्रणाली, सतत समीक्षा और फिल्ड स्तर पर सक्रिय भागीदारी को सफलता की की कुंजी बताया. मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >