काली मंदिर में वार्षिकोत्सव पर हुई महाआरती, भारी संख्या में धर्मानुरागी हुए शामिल

महाआरती के समापन पर भक्तों के बीच महाप्रसाद भी बांटा गया.

हवेली खड़गपुर गुरुवार की देर शाम नगर के मुलुकटांड़ स्थित प्रसिद्ध बड़ी काली मंदिर में महाआरती के 19वें वार्षिकोत्सव पर श्रद्धा भक्ति के साथ दिव्य महाआरती की गई. गंगा आरती की तर्ज पर मंदिर में हुई महाआरती में भारी संख्या में धर्मानुरागी शामिल हुए. पुजारी निरंजन मिश्रा और नीतेश बाबा के वैदिक विधान के साथ पूजन के उपरांत माता काली की आरती श्री महारानी की जय-जय सब कहिए गीत से हुई. मुंगेर बबुआ घाट के आचार्यगणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता की महाआरती की और सभी भक्त निमग्न होकर माता की स्तुति के साथ महाआरती में शामिल हुए. इससे श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ माता काली की पूजा अर्चना की. भक्ति भजन और कीर्तन से गांव पुलकित नजर आया. महाआरती के समापन पर भक्तों के बीच महाप्रसाद भी बांटा गया. मौके पर उप मुख्य पार्षद दीपक कुमार, कृष्णदेव यादव, रंजीत सिन्हा, जानू सिन्हा, शानू सिन्हा, वार्ड पार्षद विक्की रॉय, राकेश चंद्र सिन्हा, पंकज राय, अमित कुमार सहित अनेकों धर्मानुरागी और प्रबुद्धजन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >