जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, मां-बेटी जख्मी

खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी गांव में मंगलवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी गांव में मंगलवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि जमीनी विवाद में संजय यादव की पत्नी इंदू देवी एवं अशोक यादव के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें इंदू देवी एवं उसकी पुत्री प्रतिमा कुमारी घायल हो गयी. परिजनों के सहयोग से दोनों घायल मां-बेटी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ मधुकर ने प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में घायल इंदु देवी के पति ने बताया कि अशोक यादव से पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा है. मंगलवार की दोपहर अशोक यादव मेरे पुत्र के साथ मारपीट करने लगा. जब उसे बचाने मेरी पत्नी व पुत्री गई तो दोनों मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया गया. इसके पूर्व भी ये लोग कई बार मारपीट कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी इंदु देवी का सर फट गया. जबकि मेरी पुत्री प्रतिमा कुमारी के शहरी के कई हिस्सों में चोटें आयी. वहीं स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. इधर प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >