मुंगेर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतलुपुर पंचायत के जमीनडिगरी गांव में रविवार की देर रात शादी समारोह के दौरान जुठा पत्तल फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.बताया जाता है कि फेकन साह और शंकर दास दोनों की बेटियों की शादी रविवार को थी. भोजन के उपरांत फेकन साह के लोग जुठे पत्तल फेंकने जा रहे थे. तभी शंकर दास के पक्ष के लोगों ने पत्तल ठीक से देख कर फेंका को कहा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और फिर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये. जमकर दोनों ओर से लाठियां चली. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. एम पक्ष से संजय साह, गौरव साह, गुरुदेव साह, शौरव कुमार और लाल मोहन पोद्दार घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष से किशन दास, उर्मिला देवी और अजीत दास घायल है. कुछ घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि अन्य का इलाज बेगूसराय में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में जुठा पत्तल फेंकने के विवाद में जमीनडिगरी गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना घटित हुई. जिसमें दोनों ओर से लोग घायल हुए है. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों से तीन-तीन कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है.
