बाढ़ की चपेट में चौर की फसल

बरियारपुर : बरियारपुर व रतनपुर पंचायत का चौर क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गया है. गंगा के जलस्तर ने किसानों के खेत में लगी फसल को बचाने की आफत कर दी है. वर्तमान में बहुत ऐसे किसान हैं जो अपने खेतों में धान की रोपाई कर चुके हैं. लेकिन उन्हें अब बाढ़ के पानी […]

बरियारपुर : बरियारपुर व रतनपुर पंचायत का चौर क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गया है. गंगा के जलस्तर ने किसानों के खेत में लगी फसल को बचाने की आफत कर दी है. वर्तमान में बहुत ऐसे किसान हैं जो अपने खेतों में धान की रोपाई कर चुके हैं. लेकिन उन्हें अब बाढ़ के पानी की चिंता सता रही है. पानी आया, तो बिचड़ा बेकार हो जायेगा. हजारों क्विंटल धान की उपज बरबाद हो जायेगी. किसान इस उम्मीद में प्रत्येक वर्ष धान की खेती करते हैं

कि इस बार बाढ़ का पानी नहीं आयेगा. परंतु जिस वर्ष बाढ़ आती है, उस वर्ष किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है. किसान मनोरंजन चौधरी, जोगिंदर चौधरी, सुभाष मंडल, रंजीत पांडे, जुगल राय ने बताया कि जब भी इस प्राकृतिक विपदा की मार हमलोगों पर पड़ती है, हमलोगों को खेती करने की हिम्मत नहीं होती. सरकारी स्तर पर भी सहायता राशि नहीं दी जाती है और भगवान भरोसे खेती करनी पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >