सोनू राम हत्याकांड में दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2016 9:13 AM

विज्ञापन

मुंगेर : कुख्यात अपराधी सोनू राम हत्याकांड में शामिल दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. दोनों अपराधी जमालपुर रामपुर का रहने वाला है. जिसकी गिरफ्तारी वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मोगल बाजार से की गयी. दोनों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर लिया. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली […]

विज्ञापन

मुंगेर : कुख्यात अपराधी सोनू राम हत्याकांड में शामिल दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. दोनों अपराधी जमालपुर रामपुर का रहने वाला है. जिसकी गिरफ्तारी वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मोगल बाजार से की गयी. दोनों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर लिया. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की अपराधी सोनू राम हत्याकांड में शामिल अभियुक्त जमालपुर रामपुर वस्ती निवासी हीरा सिन्हा एवं राजीव यादव वासुदेवपुर मोगल बाजार आया हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

विदित हो कि 3 जून 2016 को कुछ अपराधियों ने दोस्ती कर कुख्यात सोनू राम को धरहरा थाना क्षेत्र बुलाया. पहले सभी ने मिल कर पार्टी मनाया और मौका मिलते ही सोनू राम को गोली मार कर हत्या कर दिया था. मृतक की मां के बयान पर धरहरा थाना में प्राथमिकि दर्ज करायी गयी. जिसमें जमालपुर के संजय यादव, राजीव यादव , हीरा सिन्हा, रोहित सिंह, राणा यादव एवं धनराज को नामजद किया गया था.

एसपी ने बताया कि बदले और बर्चस्व को लेकर दूसरे गुट के अपराधियों ने सोनू राम की हत्या की थी. क्योंकि वर्ष 2007 में सोनू राम ने अपने सहयोगी के साथ मिल कर हीरा सिन्हा का अपहरण कर लिया था और 50 हजार रुपये फिरौती की मांग की थी. इस मामले में हीरा, राजीव की गवाही पर सोनू राम को सजा हुआ था. उसने उसी साल भरत यादव पर भी गोलीबारी की थी. जबिक संजय यादव को गोली मार कर घायल कर दिया था. हत्या के कुछ दिन पहले जब सोनू राम जेल से निकलने वाला था तो संजय, राजीव, हीरा व अन्य लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दिया था. सोनू की मां ने पुलिस को इसकी जानकारी थी. उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्याकांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन