पिकअप वाहन से 752 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

गंगटा थाना पुलिस ने की कार्रवाई

हवेली खड़गपुर. बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया पड़ोस के राज्यों से शराब लाकर बिक्री कर रहे हैं. बुधवार को गंगटा थाना पुलिस ने झारखंड से शराब खरीदकर बेगूसराय ले जाने के दौरान एक पिकअप वाहन से 752 लीटर शराब बरामद की. इसके साथ ही पिकअप वाहन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गंगटा-खड़गपुर नेशनल हाईवे-333 मुख्य मार्ग में महाराजा होटल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया और उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी लेने के क्रम में वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. इसके बाद वाहन को जब्त कर थाना लाया गया. जहां गिनती के दौरान विभिन्न ब्रांडों के कुल 752.76 लीटर शराब पायी गयी. वहीं गिरफ्तार वाहन चालक बेगूसराय जिला के विशनपुर बखरी गांव निवासी सुधीर दास का पुत्र रंजन कुमार है. उसने बताया कि शराब की खेप देवघर से लोड की गयी थी और उसे बेगूसराय ले जाया जा रहा था. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >