प्रतिनिधि , मुंगेरशहर के भगत सिंह चौक स्थित दी टेंपुल ऑफ हेनिमैन होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में शनिवार को ‘ गरमी के मौसम का दुष्प्रभाव और होमियोपैथी की दवा’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ सरयुग कुमार ने की. जिसमें वक्ताओं ने भीषण गरमी में जानलेवा रोगों के मुफ्त उपचार पर चर्चा की.डॉ सरयुग कुमार ने कहा कि इस मौसम में लू लगना, तेज बुखार, सिरदर्द, डायरिया, पेचिश जैसे घातक रोग होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. इन रोगों से लड़ने वाली दवा जैसे बेलाडोना, ब्रोयोनिया अल्बा, ग्लोनाइन, नैट्रक कर्व, नैट्रम प्यूर जैसे दवाओं की जरूरत पड़ती है. ये दवा इन रोगियों को गौर बाबू अस्पताल में मुफ्त दिया जाता है. इस कॉलेज में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, आसाम सहित कई राज्यों के छात्र-छात्रा शिक्षा ग्रहण कर देश के विभिन्न भागों में होमियोपैथ चिकित्सा को बढ़ावा दे रहे हैं. गोष्ठी को कॉलेज के शिक्षक, चिकित्सक एवं छात्र-छात्राओं ने भी संबोधित किया.
गरमी के मौसम का दुष्प्रभाव और होमियोपैथी की दवा विषय पर गोष्ठी
प्रतिनिधि , मुंगेरशहर के भगत सिंह चौक स्थित दी टेंपुल ऑफ हेनिमैन होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में शनिवार को ‘ गरमी के मौसम का दुष्प्रभाव और होमियोपैथी की दवा’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ सरयुग कुमार ने की. जिसमें वक्ताओं ने भीषण गरमी में जानलेवा रोगों के मुफ्त उपचार […]
