फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : क्षतिग्रस्त चहारदीवारी प्रतिनिधि, मुंगेर सदरएक ओर जहां असामाजिक तत्वों द्वारा सदर प्रखंड कार्यालय के चहारदीवारी को तोड़ कर लगातार अवैध रास्ते बनाये जा रहे हैं. वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं. अवैध रास्ते के कारण आये दिन प्रखंड कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है. बावजूद चहारदीवारी की मरम्मती नहीं करायी जा रही है. सदर प्रखंड कार्यालय परिसर की हालत दिन प्रतिदिन बद से बदतर होते जा रही है. पहले तो सिर्फ यहां के क्वार्टरों की स्थिति जर्जर थी. अब यहां की चहारदीवारी भी असामाजिक तत्वों के गिरफ्त में है. पूरब से लेकर पश्चिम तक जगह-जगह तोड़ दिया गया है. जिसके कारण कार्यालय अवधि के बाद टूटे चहारदीवारी के रास्ते सबों से नजरें बचा कर असामाजिक तत्व परिसर में प्रवेश कर जाते हैं. जिससे प्रखंड की संपत्ति को नुकसान भी पहुंच रहा है. आये दिन प्रखंड कार्यालय में हो रही चोरी की घटना का प्रमुख कारण चहारदीवारी का टूटा होना भी है. जिसके कारण चोर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं. बीते दिनों प्रखंड कार्यालय के जर्जर क्वार्टरों का खिड़की, दरवाजा व कंप्यूटर डाटा रूम से कंप्यूटरों की चोरी के बाद भी यहां के पदाधिकारी नहीं चेते हैं. वर्तमान समय में कार्यालय परिसर के पूर्वी व पश्चिमी भाग में भी तीन-तीन जगहों से चहारदीवारी को तोड़ कर अवैध रास्ता बना दिया गया है. कहते हैं प्रखंड विकास पदाधिकारीप्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि चहारदीवारी की मरम्मती के लिए भवन निर्माण विभाग को लिखा गया है. प्रखंड में इस तरह का कोई फंड नहीं है, जिससे चहारदीवारी की मरम्मती करायी जा सके.
चहारदीवारी तोड़ बनाया जा रहा अवैध रास्ता, बीडीओ मूकदर्शक
फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : क्षतिग्रस्त चहारदीवारी प्रतिनिधि, मुंगेर सदरएक ओर जहां असामाजिक तत्वों द्वारा सदर प्रखंड कार्यालय के चहारदीवारी को तोड़ कर लगातार अवैध रास्ते बनाये जा रहे हैं. वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं. अवैध रास्ते के कारण आये दिन प्रखंड कार्यालय में चोरी की घटना को […]
