फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : बैठक करते लोक शिक्षा समिति के सदस्य प्रतिनिधि, मुंगेर लोक शिक्षा समिति के कार्यक्रमों की जानकारी जनसाधारण तक पहुंचाया जाय और अभियान की सफलता में जनसहयोग प्राप्त किया जाय. साथ ही टोला सेवक, शिक्षा स्वयंसेवक व प्रेरक के समस्याओं के समाधान के लिए जनशिकायत का कोषांग का गठन करें. ये बातें बुधवार को जिला लोक समिति की बैठक को संबोधित करते जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा ने कही. साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना की समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता रेखा रानी ने की. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत लोगों को शिक्षित व साक्षर करना उद्देश्य है. प्रखंड व पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाय. शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रेखा रानी ने कहा कि ससमय कार्य का निष्पादन किया जाना चाहिए. अक्षर आंचल योजना के तहत संचालित साक्षरता केंद्र का अनुश्रवण प्रतिवेदन नियमित रूप से जमा किया जाय. मुख्य कार्यक्रम समन्वयक देवानंद यादव ने कहा कि प्रखंड स्तर पर उन्मुखीकरण किया जाना चाहिए. इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में तिथि निर्धारित किया जाय. जिला कार्यक्रम समन्वयक वेदानंद पाठक ने पंचायत लोक शिक्षा केंद्र पर पुस्तकालय की अवधारणा की मजबूती पर चर्चा हुई. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक, केआरपी रघुवीर प्रसाद सिंह मुख्य रूप से मौजूद थ.े
लोक शिक्षा समिति करेगा जनशिकायत कोषांग का गठन
फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : बैठक करते लोक शिक्षा समिति के सदस्य प्रतिनिधि, मुंगेर लोक शिक्षा समिति के कार्यक्रमों की जानकारी जनसाधारण तक पहुंचाया जाय और अभियान की सफलता में जनसहयोग प्राप्त किया जाय. साथ ही टोला सेवक, शिक्षा स्वयंसेवक व प्रेरक के समस्याओं के समाधान के लिए जनशिकायत का कोषांग का गठन करें. […]
