15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

प्रतिनिधि, मुंगेरटाउन उच्च विद्यालय में एनसीसी कैडेटों का 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया. इस दौरान कैडेटों को योग के कई पहलुओं की जानकारी दी गयी. एनसीसी पदाधिकारी कृपा शंकर लाल, 9 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सदानंद सिंह ने बताया कि एनसीसी महानिदेशालय द्वारा आगामी 21 जून को विश्व […]

प्रतिनिधि, मुंगेरटाउन उच्च विद्यालय में एनसीसी कैडेटों का 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया. इस दौरान कैडेटों को योग के कई पहलुओं की जानकारी दी गयी. एनसीसी पदाधिकारी कृपा शंकर लाल, 9 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सदानंद सिंह ने बताया कि एनसीसी महानिदेशालय द्वारा आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस पर पूरे देश के सभी एनसीसी कैडेटों द्वारा एक समय पर निर्धारित योगाभ्यास करने का आह्वान किया गया है. उसी के मद्देनजर विद्यालय में एनसीसी कैडेटों द्वारा 15 दिवसीय योग प्रशिक्षक कार्यक्रम चला गया. प्रशिक्षण में निदेशालय द्वारा निर्धारित योग क्रियाओं को योग्य प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किया गया. उन्होंने द्वितीय चरण के योग प्रशिक्षण के बारे में कैडेटों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण का प्रशिक्षण 11 जून से विद्यालय प्रांगण में होगा. जिसमें प्रशिक्षित विद्यालय के सभी कैडेट विश्व योग दिवस को देश स्तर पर होने वाले अभ्यास में शामिल होंगे. प्रशिक्षण समापन पर विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार चौधरी ने ग्रीष्मावकाश में कैडेटों को योग का प्रशिक्षण दिया गया. योग के उपयोगिताओं पर विस्तार से चर्चा की. मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं एनसीसी के पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >