फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : धरना पर बैठे गृहरक्षक प्रतिनिधि : मुंगेर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ शाखा मुंगेर के बैनर तले हड़ताल के 12 वें दिन सोमवार को भी गृहरक्षक धरना पर बैठे. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने की. धरनार्थी गृहरक्षक मंगलवार को समाहरणालय का घेराव करेंगे. धरना को संबोधित करते हुए भाजपा के भागलपुर जिला प्रभारी प्रणव कुमार ने कहा कि गृह रक्षकों की मांग जायज है. अगर सरकार गृहरक्षकों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो भाजपा गृहरक्षकों के आंदोलन के साथ होकर अलग से आंदोलन चलायेगी. वक्ताओं ने कहा कि 15 मई से गृहरक्षक हड़ताल पर है. लेकिन सरकार के कान पर जू तक नहीं रेगा. 22 मई से लगातार धरना दिया जा रहा है. जेल भरो अभियान के तहत गिरफ्तारी दी. लेकिन सरकार की ओर से कोई सुलह की पहल नहीं की गयी. इसलिए इन मांगों को अविलंब पूरा किया जाय. मौके पर सचिव सरोज कुमार, रंजीत कुमार यादव, शिवनंद यादव, मो शकील अहमद, नवल किशोर यादव, दीपक कुमार, लक्ष्मण पाठक, पप्पू सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
गृहरक्षकों का धरना लगातार जारी, आज करेंगे घेराव
फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : धरना पर बैठे गृहरक्षक प्रतिनिधि : मुंगेर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ शाखा मुंगेर के बैनर तले हड़ताल के 12 वें दिन सोमवार को भी गृहरक्षक धरना पर बैठे. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने की. धरनार्थी गृहरक्षक मंगलवार को समाहरणालय का घेराव करेंगे. धरना को संबोधित करते […]
