रेलवे द्वारा योग को बढ़ावा देने की कवायद शुरू

जेएसए मैदान में नि:शुल्क योग शिविर आज प्रतिनिधि, जमालपुर रेल इंजन कारखाना जमालपुर द्वारा योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने की कवायद शुरू कर दी गई है. मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने सोमवार को पत्रकारों को इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रेलकर्मियों तथा उनके परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर रेलवे […]

जेएसए मैदान में नि:शुल्क योग शिविर आज प्रतिनिधि, जमालपुर रेल इंजन कारखाना जमालपुर द्वारा योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने की कवायद शुरू कर दी गई है. मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने सोमवार को पत्रकारों को इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रेलकर्मियों तथा उनके परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर रेलवे ने भारतीय संस्कृति के अनुसार कार्य योजना तैयार की है. इसके अंतर्गत आगामी 15 दिनों के भीतर डेढ़ हजार रेलकर्मी तथा उनके परिजनों के अतिरिक्त आम लोगों को योग तथा आयुर्वेद का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को जेएसए के मैदान में एक दिवसीय खुला योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके साथ ही बुधवार से बेसिक ट्रेनिंग सेंटर में 14 दिवसीय योग शिविर का आयोजन होगा जिसमें रेलकर्मी शामिल होंगे. इसके अतिरिक्त जल्द ही सेंट्रल इंस्टीच्यूट में रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए नियमित योग शिविर भी लगाये जाने की योजना है. रेल इंजन कारखाना ने मुंगेर के बिहार स्कूल ऑफ योगा के साथ इसको लेकर दो वर्षीय अनुबंध किया है. जहां के दो संन्यासी रेल परिसर रह कर रेलकर्मियों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं. रेलवे के सभी ड्राइवरों तथा प्रशिक्षुओं के लिए योग का प्रशिक्षण आवश्यक कर दिया गया है. इसके अलावा भागलपुर जमालपुर रेलखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भी नि:शुल्क योग शिविर लगाये जा रहे हैं. इस क्रम में 26 मई को अकबरनगर रेलवे स्टेशन, 29 मई को बरियारपुर, 2 जून को धरहरा तथा 5 जून को कजरा रेलवे स्टेशनों पर शिविर लगेंगे. साथ ही 01 जून तथा 04 जून को रेलवे मुख्य अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >