फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : धरना पर बैठे गृहरक्षक प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ शाखा मुंगेर के बैनर तले हड़ताल के 10 वें दिन रविवार को भी गृहरक्षक धरना पर बैठे. धरना पर मौजूद गृहरक्षक सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे. धरना की अध्यक्षता कर रहे संघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव एवं दशरथ यादव ने कहा कि पिछले 15 मई से गृहरक्षक हड़ताल पर है. लेकिन सरकार के कान पर जू तक नहीं रेगा. 22 मई से लगातार धरना दिया जा रहा है. जेल भरो अभियान के तहत गिरफ्तारी दी. लेकिन सरकार की ओर से कोई सुलह की पहल नहीं की गयी. इस बार गृहरक्षकों ने ठान लिया है कि या तो सरकार हमारी मांगे पूरा करे अथवा हमलोग आंदोलन करते रहेंगे. उन्होंने सरकार से मांग किया कि जो मांगे हमारी है वह पूरी तरह से मेरा अधिकार है. इसलिए इन मांगों को अविलंब पूरा किया जाय. मौके पर सत्य नारायण यादव, भारती शर्मा, सचिव सरोज कुमार, शिवनंद यादव, मो शकील अहमद, नवल किशोर यादव, दीपक कुमार, लक्ष्मण पाठक, पप्पू सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
हड़ताल के 10वें दिन भी गृहरक्षकों ने दिया धरना
फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : धरना पर बैठे गृहरक्षक प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ शाखा मुंगेर के बैनर तले हड़ताल के 10 वें दिन रविवार को भी गृहरक्षक धरना पर बैठे. धरना पर मौजूद गृहरक्षक सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे. धरना की अध्यक्षता कर रहे संघ के जिला […]
