सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

मुंगेर: बरियारपुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर रविवार को ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण बाइक सवार एक पुरुष व दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए मुंगेर सदर स्पताल में भरती कराया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार फरदा निवासी रंजीत […]

मुंगेर: बरियारपुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर रविवार को ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण बाइक सवार एक पुरुष व दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए मुंगेर सदर स्पताल में भरती कराया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार फरदा निवासी रंजीत सिंह, उनकी पत्नी रेणू देवी एवं रतनपुर निवासी कंचन कुमार की पत्नी बेबी देवी एक ही बाइक से सुलतानगंज जा रहे थे. जहांगीरा के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी.

जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों बाइक से नीचे गिर कर घायल हो गये. वहीं ट्रक चालक भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >