फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते किसान सलाहकार प्रतिनिधि, तारापुर/ संग्रामपुर तारापुर एवं संग्रामपुर के किसान सलाहकार शनिवार से अपने 6 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गये. विदित हो कि किसान सलाहकारों की हड़ताल शुक्रवार से ही जिला स्तर पर शुरू हो गया था. तारापुर एवं संग्रामपुर के किसान सलाहकारों ने हड़ताल में शामिल होकर आंदोलन को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया. संघ के सदस्यों ने बताया कि 5 नवंबर 2014 को पटना में आमरण अनशन कर रहे किसान सलाहकारों को सरकार द्वारा उनके सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन देकर अनशन तुड़वाया था. परंतु आजतक सरकार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की. इसके कारण राज्य किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर प्रखंड स्तर पर सभी किसान सलाहकार हड़ताल में शामिल हो गये हैं. सदस्यों ने बताया कि हड़ताल के दौरान सलाहकार अपने कार्यों का बहिष्कार करेंगे. साथ ही प्रखंड में संचालित अन्य कृषि हितकारी योजनाओं को भी बाधित करेंगे. वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष ललन पाठक, सचिव अमरजीत कुमार, राजीव कुमार, तारापुर प्रखंड के शिवेंद्र कुमार, सुदीप पटेल, ओंकार सिंह, संजय कुमार, संग्रामपुर के निरंजन कुमार सिंह, रामानुज कुमार सिंह, सेमी सिंह, सुनीता कुमारी, राजीव, अमन एवं मधुरेश मौजूद थे.
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा हड़ताल
फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते किसान सलाहकार प्रतिनिधि, तारापुर/ संग्रामपुर तारापुर एवं संग्रामपुर के किसान सलाहकार शनिवार से अपने 6 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गये. विदित हो कि किसान सलाहकारों की हड़ताल शुक्रवार से ही जिला स्तर पर शुरू हो गया था. तारापुर एवं संग्रामपुर […]
