जिला परिषद : 12.68 लाख के अनुमानित लाभ का बजट पेश

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते जिला परिषद अध्यक्ष रंजू देवी. प्रतिनिधि, मुंगेर जिला परिषद के सभागार में शनिवार को जिला परिषद की साधारण बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष रंजू देवी ने की. मौके पर डीडीसी सह कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मुख्य […]

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते जिला परिषद अध्यक्ष रंजू देवी. प्रतिनिधि, मुंगेर जिला परिषद के सभागार में शनिवार को जिला परिषद की साधारण बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष रंजू देवी ने की. मौके पर डीडीसी सह कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मुख्य रुप से मौजूद थे. बैठक में मुख्य रुप से मूल बजट का प्राक्कलन प्रस्तुत किया गया. वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए अनुमानित बजट पेश किया गया. जिसमें इस वर्ष जिला परिषद अपने संसाधन से 7 करोड़ 62 लाख 81 हजार 96 रुपये का आय प्राप्त करेगी. अनुमानित व्यय 7 करोड़ 49 हजार 751 रुपये दिखाया गया. यानी 12 लाख 78 हजार 625 रुपये का अनुमानित लाभ का बजट पेश किया गया. बैठक में सदस्यों ने विद्युत समस्याओं को उठाया. जिस पर विभाग के कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का शीघ्र निदान कर लिया जायेगा. इसके साथ ही बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था पर सदस्य विफर पड़े. संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे शीघ्र कार्यों में सुधार लाये. डीडीसी ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा जो लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही है. उसे लाभुक तक पहुंचाने का काम करे. कृषि विभाग के अधिकारियों को शीघ्र किसानों को क्षतिपूर्ति लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर जिप सदस्य निरंजन मिश्रा, सदानंद राय, ज्योति वैद्य, कृष्ण मुरारी यादव, जिला कृषि पदाधिकारी केके वर्मा, शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी खिलाफत अंसारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व जिप सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >