अनुश्रवण समिति की बैठक में राशन-किरासन वितरण की समीक्षा

फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित समिति सदस्य प्रतिनिधि, मुंगेर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ शैलेंद्र कुमार भारती की अध्यक्षता में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. जिसमें राशन-किरासन तेल वितरण की समीक्षा की गयी. एसडीओ ने कहा कि वैसे कार्डधारी जो पीएचएच कार्ड के लायक नहीं हैं अथवा सरकारी नौकरी में […]

फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित समिति सदस्य प्रतिनिधि, मुंगेर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ शैलेंद्र कुमार भारती की अध्यक्षता में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. जिसमें राशन-किरासन तेल वितरण की समीक्षा की गयी. एसडीओ ने कहा कि वैसे कार्डधारी जो पीएचएच कार्ड के लायक नहीं हैं अथवा सरकारी नौकरी में हैं. लेकिन उन्हें कार्ड प्राप्त हो चुका है वैसे लोग अविलंब कार्ड को वापस जमा करा दे. नहीं तो जांचोपरांत वैसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने आपूर्ति पदाधिकारी कमल जायसवाल को निर्देश दिया कि सभी डीलर को अपने-अपने दुकान पर निरीक्षण पंजी निश्चित रुप से रखने के लिए कहा जाय. साथ उपभोक्ताओं को केशमेमो अवश्य दे. अनुमंडल क्षेत्र में जो भी वैसे दुकानदार हैं जो अवैध रुप से डीजल व पेट्रोल बेचते हैं या गैर सिलेंडर रिफिलिंग करते है. वे दुकानदार ये काम बंद कर दे. वरना छापेमारी के बाद पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय, चंदर सिंह राकेश, मिथिलेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >