महारुद्र यज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

बरियारपुर. ईटहरी पंचायत के शिव मंदिर परिसर में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु यज्ञ स्थल का भ्रमण कर पूजा-अर्चना में तल्लीन दिखे. साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा है. यज्ञ के मुख्य आचार्य डॉ सियाराम पांडेय के नेतृत्व […]

बरियारपुर. ईटहरी पंचायत के शिव मंदिर परिसर में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु यज्ञ स्थल का भ्रमण कर पूजा-अर्चना में तल्लीन दिखे. साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा है. यज्ञ के मुख्य आचार्य डॉ सियाराम पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा पंचांग पूजन, नमक चमक से रुद्राभिषेक एवं हवन कुंड का पूजन किया गया. वहीं संध्या में आरती का भी आयोजन किया गया. यज्ञ के तीसरे दिन सांसद वीणा देवी एवं पूर्व सांसद सूरजभान सिंह यज्ञ स्थल पहुंचे और पूजा-अर्चना किये. इस दौरान सांसद ने कहा कि यज्ञ से शुद्धता आती है और लोगों की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है. समिति के व्यवस्थापक उमाशंकर सिंह ने बतया कि भीषण गरमी को देखते हुए चिकित्सा सुविधा की भी व्यवस्था की गयी है. ताकि किसी भी दिक्कत परेशानी न हो. मौके पर समिति के सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >