फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करते गृहरक्षक प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले गुरुवार को 385 गृहरक्षकों ने समाहरणालय के समक्ष जेल भरो अभियान के तहत अपनी गिरफ्तारी दी. कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने की. गिरफ्तारी देने वाले गृहरक्षकों को जिला स्कूल में बनाये गये कैंप जेल में रखा गया है. जिसे शाम में पीआर बाउंड भरवा कर छोड़ दिया गया. गृहरक्षकों ने लाल दरवाजा स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला जो सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचा. जहां उन्होंने अपनी गिरफ्तारी दी. गिरफ्तारी से पूर्व सभा का भी आयोजन किया गया. जिसमें वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है. सभी गृहरक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. धरना प्रदर्शन भी किया गया. जबकि बुधवार को चक्का जाम आंदोलन किया गया जो पूरी तरह सफल रहा. वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक हमारा जेल भरो आंदोलन जारी रहेगा. जेल भरो अभियान के तहत जिला सचिव सरोज कुमार यादव, कार्यालय सचिव अशोक कुमार सिंह, उप सचिव रंजीत कुमार, राजेश कुमार यादव, सत्यनारायण यादव, अनिल कुमार, अंबिका प्रसाद यादव, विभाष कुमार यादव, श्रीकांत सिंह, वकील प्रसाद यादव, विभा कुमारी, मीरा कुमारी सहित अन्य ने अपनी गिरफ्तारी दी. सभी को कैंप जेल में रखा गया. जिससे बाद में पीआर बाउंड भरवा कर शाम में मुक्त कर दिया गया.
20.जेल भरो अभियान के तहत 385 गृहरक्षकों ने दी गिरफ्तारी
फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करते गृहरक्षक प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले गुरुवार को 385 गृहरक्षकों ने समाहरणालय के समक्ष जेल भरो अभियान के तहत अपनी गिरफ्तारी दी. कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने की. गिरफ्तारी देने वाले गृहरक्षकों को जिला स्कूल […]
